Kashipur : काशीपुर में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, कब्जे से 44 हजार की नकदी भी बरामद

जानकारी के अनुसार, कुंडा पुलिस की टीम सूर्या चौकी से आगे ठाकुरद्वारा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई, जिसकी पहचान रामनगर के गुलरघट्टी निवासी शानू खान के रूप में

By INA News Desk
May 13, 2026 - 00:13
36 Views
Kashipur : काशीपुर में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, कब्जे से 44 हजार की नकदी भी बरामद
Kashipur : काशीपुर में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, कब्जे से 44 हजार की नकदी भी बरामद

कुंडा कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3.39 ग्राम स्मैक और 44 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

जानकारी के अनुसार, कुंडा पुलिस की टीम सूर्या चौकी से आगे ठाकुरद्वारा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई, जिसकी पहचान रामनगर के गुलरघट्टी निवासी शानू खान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक और भारी मात्रा में नकदी मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद भी नशा करने का आदी है और यह स्मैक उसने रतुपुरा निवासी गुड्डू खान से खरीदी थी। उसने यह भी कबूल किया कि बरामद रकम स्मैक खरीदने के लिए थी और वह गुड्डू को पैसे देने जा रहा था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन चन्द्र जोशी, रवीश राम, कांस्टेबल सूरज सिंह और होमगार्ड हरपाल सिंह शामिल रहे।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow