Bajpur : पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को पकड़ा

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ बाजपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता, सिपाही कै

May 11, 2026 - 15:21
22 Views
Bajpur : पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को पकड़ा
Bajpur : पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को पकड़ा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दोराहा चौकी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाल नरेश चौहान के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर महेशपुरा निवासी 27 साल के लाडी सिंह के पास से एक प्लास्टिक के कट्टे में 67 पन्नियों में भरी हुई करीब 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ बाजपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता, सिपाही कैलाश पांडे और राजेश नाथ शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार को रोकने के लिए इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow