Bajpur : अवैध तमंचे और कारतूस के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार

बाजपुर कोतवाली और दोराहा चौकी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता और अपर उप निरीक्षक सुनील कुमार की टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पु

May 11, 2026 - 15:24
24 Views
Bajpur : अवैध तमंचे और कारतूस के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार
Bajpur : अवैध तमंचे और कारतूस के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर कोतवाली और दोराहा चौकी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता और अपर उप निरीक्षक सुनील कुमार की टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मसवासी क्षेत्र के रहने वाले 21 साल के सागर सिंह के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। इस बरामदगी के बाद कोतवाली बाजपुर में आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में सिपाही कैलाश पांडे और राजेश नाथ भी शामिल रहे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह हथियार कहाँ से लाया था और इसका क्या उपयोग करने वाला था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow