Bajpur : गंदे पानी की निकासी न होने से मोहल्ले में बीमारियां फैलने का डर, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

गंदे पानी के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और अक्सर उनकी यूनिफॉर्म भी खराब हो जाती है। मोहल्ले के लोगों का पैदल चलना भी दूषित पानी की वजह से मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान ने मांग की है कि इस ज

By INA News Desk
May 11, 2026 - 15:26
30 Views
Bajpur : गंदे पानी की निकासी न होने से मोहल्ले में बीमारियां फैलने का डर, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
Bajpur : गंदे पानी की निकासी न होने से मोहल्ले में बीमारियां फैलने का डर, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

बाजपुर की ग्राम पंचायत मुंडिया-पिस्तौर देहात में जलभराव और गंदगी के कारण गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान हरमीत सिंह वड़ैच ने इस समस्या को लेकर एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा को एक शिकायती पत्र सौंपा और जल्द कार्यवाही की मांग की। शिकायत में बताया गया कि शहर की ओर से आने वाली छोटी नालियों का गंदा और दूषित पानी मोहल्ले के रास्तों और घरों के सामने जमा हो रहा है। इससे पूरे इलाके में भारी गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

गंदे पानी के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और अक्सर उनकी यूनिफॉर्म भी खराब हो जाती है। मोहल्ले के लोगों का पैदल चलना भी दूषित पानी की वजह से मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान ने मांग की है कि इस जहरीले पानी की सही निकासी के लिए क्षेत्र में चौड़ी नालियों का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मोहम्मद आरिफ, अधिवक्ता दीपिका यादव और नासिर इमरान समेत कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow