Bajpur : लेबड़ा पुल निर्माण में देरी पर भाजपा नेता ने जिलाधिकारी से की शिकायत

यशपाल राजहंस ने जिलाधिकारी से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उपजिलाधिकारी बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा को

By INA News Desk
May 11, 2026 - 15:29
45 Views
Bajpur : लेबड़ा पुल निर्माण में देरी पर भाजपा नेता ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Bajpur : लेबड़ा पुल निर्माण में देरी पर भाजपा नेता ने जिलाधिकारी से की शिकायत

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के बेरिया रोड पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लेबड़ा नदी पुल के निर्माण में हो रही देरी का मामला अब गरमा गया है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात कर पुल निर्माण की धीमी गति और ठेकेदार की लापरवाही की शिकायत की है। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि काम बहुत सुस्त चल रहा है, जिससे जनता को परेशानी हो रही है।

यशपाल राजहंस ने जिलाधिकारी से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उपजिलाधिकारी बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा को मौके पर जाकर स्थिति की जांच करने और जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस सख्ती के बाद अब पुल निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद जगी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement