Bajpur : यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया
ग्राम बामनपुरी पहुंचने पर जनजाति समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया, जहाँ विधायक ने सीसी रोड के लिए 5 लाख रुपए और देवी मंदिर के लिए भी 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम भटपुरी में भी उन्होंने जनजाति समाज की समस्याओं को सुनकर उनके तुरंत समाधान के निर्देश दि
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर: नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लाखों रुपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात दी और जनता की समस्याओं को सुना। ग्राम सिंहाली पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यहाँ उन्होंने 60 लाख रुपए की लागत से बने बहुउद्देशीय भवन का पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम मजरा खबरी में बाल सुंदरी माता मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए 5 लाख रुपए की धनराशि के कार्य का शिलान्यास किया और लोगों की शिकायतें सुनीं।
ग्राम बामनपुरी पहुंचने पर जनजाति समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया, जहाँ विधायक ने सीसी रोड के लिए 5 लाख रुपए और देवी मंदिर के लिए भी 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम भटपुरी में भी उन्होंने जनजाति समाज की समस्याओं को सुनकर उनके तुरंत समाधान के निर्देश दिए। वहीं ग्राम बरेली नगला में 6 लाख 95 हजार रुपए की लागत से बने टाइल्स मार्ग का लोकार्पण किया गया, जहाँ ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं।
इस दौरान भूपेंद्र पाल सिंह, साहब सिंह, मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह, नवजीत सिंह, रामस्वरूप, दर्शन सिंह और जोगिंदर सिंह आदि नेताओं ने भाजपा छोड़कर यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति जीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य पति जसपाल सिंह बिल्लू, जिला पंचायत सदस्य फुरकान अहमद, सुखवंत सिंह, भगवान सिंह गुड्डू, शेर सिंह, मोहन सिंह, इंदर सिंह, सोमल सिंह, जसवंत सिंह, पंचम सिंह, सोनी सिंह, सतवीर सिंह, बचन सिंह, बाबू सिंह, साजिद प्रधान, मुन्नू सिंह, सूरज सिंह और मलकीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?




