Deoband Accident: देवबंद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 4 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

स्टेट हाईवे पर सब्जी मंडी के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां शाकंभरी देवी के दर्शन एवं धार्मिक आयोजन

By INA News Desk
Oct 10, 2026 - 11:45
11 Views
Deoband Accident: देवबंद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 4 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

देवबंद। स्टेट हाईवे पर सब्जी मंडी के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां शाकंभरी देवी के दर्शन एवं धार्मिक आयोजन के बाद ज्योत लेकर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की पदयात्रा में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा सहारनपुर ले जाते समय रास्ते में दो अन्य घायलों की भी मृत्यु हो गई। इस प्रकार हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरधना क्षेत्र के गांव कुशावली के श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी से धार्मिक आयोजन के बाद ज्योत लेकर वापस लौट रहे थे। श्रद्धालु देवबंद स्टेट हाईवे पर सब्जी मंडी के निकट पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रही ट्रॉली में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पदयात्रा कर रहे श्रद्धालु इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही घायलों को उपचार के लिए देवबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. रिन्यका चौधरी ने बताया कि हादसे में कुल 19 व्यक्ति घायल हुए थे। इनमें से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य व्यक्तियों की सहारनपुर ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।
चिकित्सा अधीक्षिका के अनुसार, अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में चार लोगों की मौत से श्रद्धालुओं और उनके परिजनों में शोक का माहौल है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर स्टेट हाईवे पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सड़क पर चलने वाले वाहनों की सावधानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read- Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम के मंदिर गेट पर 6 माह की बच्ची को पटककर भागा युवक, सिर में आई गंभीर चोट; CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow