Road Accident Saharanpur: सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा- ओवरटेक के दौरान पलटी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत

थाना सरसावा क्षेत्र में झबीरण कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो लोगों की मौके पर

By INA News Desk
Sep 27, 2026 - 00:04
5 Views
Road Accident Saharanpur: सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा- ओवरटेक के दौरान पलटी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत

सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्र में झबीरण कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, पंजाब से भूसा लेकर हरिद्वार जा रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरटेक के दौरान असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में वसीम और गुलजार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई पिलखनी में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य संभाला। हादसे में सड़क किनारे लगा किलोमीटर स्टोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक पीजीआई पिलखनी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उधर, नागल क्षेत्र के गांव दनियालपुर नोजली में दो लोगों की मौत की खबर से मातम पसर गया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि मृतकों के परिजनों ने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई है।

Also Read- Noida Cyber Fraud: नोएडा में महिला की FD तोड़कर साइबर ठगों ने निकाले 19 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow