Sambhal: ट्रक-टेंपो की भीषण भिड़ंत में तीन की मौत, एक घायल; दो ने मौके पर तो तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

जनपद सम्भल के टांडा मोहम्मदपुर के पास शनिवार को ट्रक और टेंपो की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक

By INA News Desk
Aug 1, 2026 - 20:04
106 Views
Sambhal: ट्रक-टेंपो की भीषण भिड़ंत में तीन की मौत, एक घायल; दो ने मौके पर तो तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के टांडा मोहम्मदपुर के पास शनिवार को ट्रक और टेंपो की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामलाल यादव ने बताया कि अस्पताल में कुल चार लोगों को लाया गया था। इनमें से दो लोगों को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था, जिसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। डॉ. यादव के अनुसार चौथा व्यक्ति घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। मृतकों में से एक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, जबकि अन्य की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतकों की पहचान कराने और उनके परिजनों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा ट्रक और टेंपो की टक्कर से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Also Read- छात्र आंदोलन पर मचा सियासी घमासान: अखिलेश ने मंत्री के इस्तीफे पर घेरा, राहुल-डिंपल-उद्धव मैदान में तो कंगना का तीखा प्रहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow