Hardoi: सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में शोक की लहर

कस्बे में बिलग्राम की ओर जाने वाले तिराहे पर ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक सुमित (25) की लखनऊ मेडिकल

Jul 29, 2026 - 17:37
33 Views
Hardoi: सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में शोक की लहर
सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में शोक की लहर

​सांडी। कस्बे में बिलग्राम की ओर जाने वाले तिराहे पर ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक सुमित (25) की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा गत 19 जुलाई को सांडी तिराहे पर हुआ था। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम धोंधी निवासी सुमित (25) पुत्र श्याम बाबू बाइक से जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
​हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सुमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सांडी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया गया।
​जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने और स्थिति नाजुक बनी रहने पर सुमित को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read- Hardoi: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा, सीडीओ नेहा व्याडवाल ने ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow