Hardoi: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बिजली मैकेनिक की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

लखनऊ-पलिया हाईवे पर संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुरार नगर चौराहे के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे हुए एक भीषण सड़क

By INA News Desk
Jul 20, 2026 - 17:26
68 Views
Hardoi: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बिजली मैकेनिक की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बिजली मैकेनिक की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

हरदोई/लखनऊ-पलिया हाईवे पर संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुरार नगर चौराहे के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में 48 वर्षीय बिजली मैकेनिक रवींद्र उर्फ राजू की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब रवींद्र ढाबे से खाना पैक कराकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही रवींद्र मुरार नगर चौराहे के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवींद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस की मदद से रवींद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संडीला पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक रवींद्र संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुरार नगर के निवासी थे और पेशे से बिजली मैकेनिक थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Also Click : Hardoi Accident News: हरदोई में धान की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow