Hardoi: सड़क हादसे में घायल सेल्समैन की 13वें दिन मौतः हरदोई में 29 मई को मेंडू गांव के पास हुआ था हादसा
29 मई को हुए सड़क हादसे में घायल एक सेल्समैन की 13वें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का इलाज घर पर चल रहा
हरदोई। 29 मई को हुए सड़क हादसे में घायल एक सेल्समैन की 13वें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का इलाज घर पर चल रहा था, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने बुधवार की रात उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के मेंडू गांव के पास हुआ था।मृतक की पहचान सांडी कस्बे के रायटोला निवासी 21 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। वह शहर के सर्कुलर रोड पर एक बैटरी एजेंसी में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत थे। उनके छोटे भाई रंजीत ने बताया कि 29 मई की देर शाम रोहित बाइक से घर लौट रहे थे, तभी मेंदू गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर के बाद रोहित बाइक समेत सिर के बल सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रोहित को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया था।शव का पंचनामा भरवा दिया गया।
लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। 9 जून की शाम डॉक्टर ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। बुधवार रात अचानक रोहित की तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रोहित अपने पीछे पत्नी शालिनी और दो छोटे बेटे तन्मय व अर्नव छोड़ गए हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवा दिया गया है। परिजनों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?




