Hardoi: गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे स्कूल बस और कार में भिड़ंत, 5 बच्चे घायल

हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे पुसेडा कट पर मंगलवार को डीपीएसडी पब्लिक स्कूल की बस और मारुति

May 19, 2026 - 17:14
27 Views
Hardoi: गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे स्कूल बस और कार में भिड़ंत, 5 बच्चे घायल
गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे स्कूल बस और कार में भिड़ंत, 5 बच्चे घायल
हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे पुसेडा कट पर मंगलवार को डीपीएसडी पब्लिक स्कूल की बस और मारुति स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार पांच बच्चों को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, डीपीएसडी पब्लिक स्कूल की बस संख्या UP41AT 4519 और मारुति स्विफ्ट कार संख्या UP32JR 4773 के बीच अचानक टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भिजवाया।
डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow