Bajpur: दबंगों ने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर से लुट कर ले गए साथ में नग़दी भी।
वन विभाग से टेंडर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तमंचों के बल पर ड्राइवर से मारपीट करते हुए लुट कर ले गए और साथ ही
ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन
बाजपुर। वन विभाग से टेंडर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तमंचों के बल पर ड्राइवर से मारपीट करते हुए लुट कर ले गए और साथ ही ड्राइवर से 15300 रुपए ले गए विरोध करने पर जान से मारने की धमकी थी। लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ने की एवज में 2 लाख की मांग की।ग्राम मिलक दुन्दी तहसील स्वार जिला रामपुर उ० प्र० का निवासी आजम खॉ पुत्र ताहिर खाँ ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया वन विभाग से टेण्डर का लकड़ी का माल ताज इण्टरप्राईजेज के नाम अपने ट्रैकर ट्राली में लोड कर रखा था।वाक्या 18 की साँय लगभग 9:30 बजे का है।माल लेकर बरहैनी चनकपुर चौराहा से बेरिया की रोर जा रहा था तभी चौराहे के समीप ही अचानक सुरेन्द्र सिंह उर्फ छोटी, गिन्दर भट्टी गोरखा रन्धावा ग्राम बरहैनी अपने चार-पाँच साथियों के साथ बाईक पर आये। उसके दो साथियों ने आते ही मारना पीटना शुरू कर दिया और तमन्चे लहरा कर जान से मारने की धमकी दी और लकडी से भरी ट्रैक्टर ट्राली छीनकर ले गये।
इन लोगों ने ड्राईवर से 15300 रू०और वन विभाग से जारी रबन्ना भी छीन कर ले गये । इन लोगों ने टैक्टर ट्राली को छोडने के ऐबज में दो लाख रूपये की मांग की।बारदातों में संलिप्त रह चुके हैं। इन लोगों से जान माल का खतरा बना हुआ है। मेरी रिपोर्ट दर्ज कर इन लोगों के खिलाफ लूटपाट करने और मारपीट करने की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उचित कार्यवाही करने करा कष्ट करें। वही सुरेंद्र सिंह ने बताया हमारे ऊपर लगाए गए आरोप वेबुनियाद है यह लकड़ी चोरी से जंगल से लेकर जा रहे थे। हमने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर वन विभाग की सुपुर्दगी में दी। वही बरहैनी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा एवं एसआई प्रहलाद सिंह तीनों को बुलाकर घटना की पूछताछ कर रहे हैं उन्होंने कहा जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?




