छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य को नई दिशा देने के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सुल्तानपुर पट्टी राजकीय एस.एन. शर्मा इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर पट्टी में आज छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
सुल्तानपुर पट्टी राजकीय एस.एन. शर्मा इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर पट्टी में आज छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने के लिए एक भव्य 'करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग' कार्यक्रम और 'विज्ञान प्रदर्शनी' का अत्यंत सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाल ही में प्रतिष्ठित यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में 45वाँ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली सुश्री प्रिया सिंह चौहान उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नेस्ले (Nestle) के वरिष्ठ अधिकारी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विजय गर्ग तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार गौतम मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता संभव: सुश्री प्रिया सिंह
करियर काउंसलिंग सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री प्रिया सिंह चौहान ने विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता के सूत्र साझा किए। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, सही रणनीति और कड़ी मेहनत से सरकारी स्कूलों के छात्र भी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शीर्ष स्थान पा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन और एकाग्रता के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि नेस्ले के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय गर्ग ने भी कॉर्पोरेट और आधुनिक उद्योगों की मांग के अनुसार छात्रों को खुद को तैयार करने और तकनीकी रूप से सक्षम बनने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों के सानिध्य से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का आत्मविश्वास दोगुना हो जाता है।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर
इस विशेष अवसर पर विद्यालय सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता संभव: प्रिया सिंह
करियर काउंसलिंग सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री प्रिया सिंह चौहान ने विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता के सूत्र साझा किए। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, सही रणनीति और कड़ी मेहनत से सरकारी स्कूलों के छात्र भी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शीर्ष स्थान पा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन और एकाग्रता के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि नेस्ले के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय गर्ग ने भी कॉर्पोरेट और आधुनिक उद्योगों की मांग के अनुसार छात्रों को खुद को तैयार करने और तकनीकी रूप से सक्षम बनने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों के सानिध्य से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का आत्मविश्वास दोगुना हो जाता है।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक शानदार प्रयोगशाला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री प्रिया सिंह चौहान और विजय गर्ग ने छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रिया ने बच्चों की वैज्ञानिक सोच और अद्भुत प्रतिभा की भूरी-भूरी सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन व उपस्थिति
इस पूरे गरिमामय कार्यक्रम का कुशल और सफल संचालन ज्योति जोशी एवं महेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक योगेंद्र कुमार वीरेंद्र कुमार , अरविंद कुमार सहित समस्त शिक्षक स्टाफ और शिक्षणेत्तर कर्मचारियो मौजूद रहे।
What's Your Reaction?




