Mussoorie: मसूरी पर बढ़ता दबाव, भाजपा नेता रविंद्र बोले- 'कंक्रीट के जंगल में बदल रही क्वीन ऑफ हिल्स'।
भाजपा के वरिष्ठ नेता त्ंअपदकतं श्रनहतंद ने पत्रकार वार्ता कर मसूरी में बढ़ते अनियोजित निर्माण और अव्यवस्थित विकास
रिपोर्टर सुनील सोनकर
मसूरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता त्ंअपदकतं श्रनहतंद ने पत्रकार वार्ता कर मसूरी में बढ़ते अनियोजित निर्माण और अव्यवस्थित विकास पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मसूरी तेजी से कंक्रीट के जंगल में बदलती जा रही है, जबकि शहर की केयरिंग कैपेसिटी को लेकर कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मसूरी पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए आसपास के क्षेत्रों को “स्मॉल मसूरी” के रूप में विकसित किया जा सकता है, लेकिन संबंधित विभाग इस दिशा में गंभीरता से कार्य नहीं कर रहे हैं। इसके चलते शहर में जाम, पार्किंग संकट और अवैध निर्माण लगातार बढ़ रहे हैं।
रविन्द्र जुगराण ने कहा कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का गठन नियोजित विकास के लिए किया गया था, लेकिन आज हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही और इच्छाशक्ति की कमी के कारण मसूरी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ळंदमेी श्रवेीप लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रविन्द्र जुगराण ने कहा कि वह मसूरी विधानसभा से भाजपा के मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से वह लगातार जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं और यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वह मसूरी के पारदर्शी और सुनियोजित विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टिकट मिले या न मिले, वह भाजपा संगठन के साथ मजबूती से जुड़े रहेंगे और पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे।
What's Your Reaction?




