Hathras: सिकंदराराऊ पुलिस ने 21 क्वार्टर अवैध शराब के साथ युवक को दबोचा

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराराऊ पुलिस ने एक युवक को 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के

Jul 20, 2026 - 11:32
27 Views
Hathras: सिकंदराराऊ पुलिस ने 21 क्वार्टर अवैध शराब के साथ युवक को दबोचा
गिरफ्त में आरोपी 

हाथरस। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराराऊ पुलिस ने एक युवक को 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश पुत्र मुकेश कुमार, निवासी गढ़ी बुंदू खां, कस्बा एवं थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को थाना प्रभारी शिवकुमार ने पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया।

Also Click : Hardoi Accident News: हरदोई में धान की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow