Deoband : क्रिकेट क्लब एंड एकेडमी का भव्य उद्घाटन, विपिन गर्ग और अरुण गुप्ता ने किया शुभारंभ

चेयरमैन विपिन गर्ग ने कहा कि आज के समय में खेल युवाओं के पूर्ण विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। खेल सिर्फ शरीर और मन को मजबूत नहीं बनाते बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता

Feb 8, 2026 - 22:28
46 Views
Deoband : क्रिकेट क्लब एंड एकेडमी का भव्य उद्घाटन, विपिन गर्ग और अरुण गुप्ता ने किया शुभारंभ
Deoband : क्रिकेट क्लब एंड एकेडमी का भव्य उद्घाटन, विपिन गर्ग और अरुण गुप्ता ने किया शुभारंभ

देवबंद के कासिमपुरा रोड पर स्थित देवबंद क्रिकेट क्लब एंड एकेडमी का रविवार को भव्य उद्घाटन समारोह हुआ। नगरपालिका चेयरमैन विपिन गर्ग और भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने मिलकर फीता काटकर एकेडमी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में खेल प्रेमी, युवा और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

चेयरमैन विपिन गर्ग ने कहा कि आज के समय में खेल युवाओं के पूर्ण विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। खेल सिर्फ शरीर और मन को मजबूत नहीं बनाते बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि देवबंद क्रिकेट क्लब एंड एकेडमी का मकसद क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अच्छी ट्रेनिंग और सुविधाएं देना है ताकि वे जिले और प्रदेश का नाम ऊंचा कर सकें। भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि खेल युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रखते हैं। ऐसी अकादमियां समाज को सही दिशा देने का काम करती हैं। उन्होंने एकेडमी चलाने वालों को इस अच्छे प्रयास के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों ने एकेडमी की सुविधाओं और ट्रेनिंग व्यवस्था की तारीफ की। उद्घाटन के दौरान क्रिकेट से जुड़ी कई गतिविधियों का प्रदर्शन भी हुआ। एकेडमी प्रबंधन ने बताया कि यहां अनुभवी कोच आधुनिक तरीकों से प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर फहद इकबाल, अयान अरशद समेत कई खेल प्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह और खेल भावना के साथ समाप्त हुआ।

You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow