Deoband : पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी का विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक संस्था दारुल उलूम देवबंद को लेकर बड़ा बयान
उन्होंने कहा विश्व के इस्लामिक देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीकार कर रहे हैं इस्लामी देशों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है उनको वहां सर्वोच्च सम्मान मिल
कहा- आज जो दारुल उलूम में हो रहा है अफसोस की बात है, इस तरह के संस्थान में दहशतगर्दी की शिक्षा नहीं होनी चाहिए।
देवबंद : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान सामनेआया है। रविवार को वह देवबंद एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा कि जो आज विश्व के इस्लामी संस्था देवबंद दारुल उलूम में हो रहा है, अफसोस की बात है। इस प्रकार के संस्थान में दहशतगर्दी की शिक्षा नहीं होनी चाहिए। बल्कि देशभक्ति की शिक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा की दारुल उलूम देवबंद को इस्लामी जमात से हटकर देश के विकास और प्रगति के बारे में सोचना चाहिए। यह जवाब उन्होंने मौलाना अरशद मदनी के उसे बयान पर दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले कभी भी भारत का भला नहीं चाहते। जो लोग दहशत गर्दी की शिक्षा दे रहे हैं वह राष्ट्र के हित में काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए यह बयान दिया है।
उन्होंने कहा विश्व के इस्लामिक देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीकार कर रहे हैं इस्लामी देशों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है उनको वहां सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है तो ऐसे में भारतीय मुसलमान को भी अब समझना होगा कि वह कब तक कांग्रेस और धर्म के ठेकेदारों की गंदी राजनीति का शिकार होंगे। भारतीय जनता पहले जब पार्टी विद डिफरेंट थी आज पार्टी विद डेवलपमेंट कर देश में काम कर रही है। मौलाना अर्जिस अंसारी के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल कोई पाकिस्तान में है क्या वह भी भारत का ही हिस्सा है। इस प्रकार के सांप्रदायिक संक्रमण सांप्रदायिकता का सिंडिकेट खड़ा कर भारत को विभाजन करने की साजिश कर रहे हैं। मौलाना इस प्रकार के काल्पनिक और सांप्रदायिक कन्फ्यूजन करने की कोशिश करते रहे हैं। ऐसे लोग किसी भी समाज के लिए हितेषी नहीं है।
उन्होंने कहा भारत के मुसलमान का हित भाजपा में सुरक्षित है देश के विपक्षी दल मुसलमान को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते आए हैं। इस्लामी और फतवों की नगरी देवबंद की धरती से मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान आने के बाद अब सियासी हल चल तेज हो गई है। रविवार को वह देवबंद में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यूजीसी के मुद्दे पर बोलते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूजीसी में किसी भी जाति या समाज को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा सभी समाज के हितों का ख्याल रखा जाएगा। यूजीसी के नाम पर विपक्ष द्वारा देश में भ्रम फैलाया जा रहा है।
You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत
What's Your Reaction?











