Lucknow : प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है, केंद्रीय बजट से विकसित भारत को नई ताकत मिली

पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर कुशीनगर में आयोजित ग्राम चौपाल और स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में उन्होंने समूहों के स्टॉल देखे और संबोधित किया। इस दौरान गर्भवती

Feb 8, 2026 - 22:08
 0  3
Lucknow : प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है, केंद्रीय बजट से विकसित भारत को नई ताकत मिली
Lucknow : प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है, केंद्रीय बजट से विकसित भारत को नई ताकत मिली

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। प्रदेश में चारों तरफ से विकास हो रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य फाजिलनगर स्थित पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने देश को भ्रष्टाचार से बाहर निकाला है। विपक्ष को एक गरीब परिवार से आने वाला प्रधानमंत्री स्वीकार नहीं होता।

उन्होंने कहा कि पहले बिजली नहीं आती थी लेकिन अब बिजली नहीं जाती। मनरेगा पहले भ्रष्टाचार का नाम बन चुकी थी लेकिन केंद्र सरकार ने इसे पारदर्शी बनाकर डीबीटी से जोड़ा। अब योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है।

स्वयं सहायता समूहों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। इन प्रयासों से भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। विश्व के देश भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए उत्सुक हैं जो 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करेगा।

पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर कुशीनगर में आयोजित ग्राम चौपाल और स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में उन्होंने समूहों के स्टॉल देखे और संबोधित किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिए गए तथा डबल इंजन सरकार की योजनाओं के चेक और प्रशस्ति पत्र बांटे गए। छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अंत में विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा और पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने आभार जताया।

कुशीनगर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में यह बजट पूरी तरह सक्षम और दूरदर्शी है।

बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे गरीब मजबूत होंगे महिलाओं का उत्थान होगा युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और किसान और समृद्ध होगा। यह बजट अंत्योदय की भावना को साकार करता है।

उन्होंने कहा कि किसान श्रमिक युवा और आम जन का साझा लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है जो मजबूत नेतृत्व स्पष्ट नीति और निर्णायक सरकार से संभव है। सरकार विकास सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यक्रम आगे बढ़ा रही है। बजट के आर्थिक पक्ष पर उन्होंने कहा कि निवेश को प्रोत्साहन देने की सकारात्मक सोच है। इससे तेजी से निवेश आएगा और भारत वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश यह बजट ऐतिहासिक है जिसकी जितनी तारीफ हो कम है।

You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow