Varanasi : आशुतोष पंत ने बनारस रेल इंजन कारखाना का महाप्रबंधक पद संभाला

आशुतोष पंत का जन्म 23 मार्च 1968 को उत्तराखंड के खटीमा में हुआ। वे हल्द्वानी के निवासी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई निर्मला कॉन्वेंट हल्द्वानी और बिड़ला विद्या मंदिर नैनीता

By INA News Desk
Feb 19, 2026 - 00:15
117 Views
Varanasi : आशुतोष पंत ने बनारस रेल इंजन कारखाना का महाप्रबंधक पद संभाला
Varanasi : आशुतोष पंत ने बनारस रेल इंजन कारखाना का महाप्रबंधक पद संभाला
Advertisement
Advertisement

वाराणसी में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के नए महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे उत्तर रेलवे में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

आशुतोष पंत का जन्म 23 मार्च 1968 को उत्तराखंड के खटीमा में हुआ। वे हल्द्वानी के निवासी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई निर्मला कॉन्वेंट हल्द्वानी और बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल से इंटरमीडिएट तक की। वर्ष 1988 में बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान पिलानी से विद्युत इंजीनियरिंग में स्नातक किया। वे भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियरिंग सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। वर्ष 1991 में भारतीय रेल सेवा में शामिल हुए। उनकी पहली पोस्टिंग प्रयागराज में सहायक विद्युत इंजीनियर (रेल विद्युतीकरण) के रूप में हुई।

रेलवे में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। इनमें मुख्य विद्युत सामान्य इंजीनियर उत्तर रेलवे, उप महाप्रबंधक उत्तर रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर (पूर्वोत्तर रेलवे) और जोधपुर मंडल शामिल हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2016 में रेल मंत्री ने राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया। आशुतोष पंत के नेतृत्व में बरेका उत्पादन, गुणवत्ता और नवाचार में नई ऊंचाइयां छुएगा और भारतीय रेल के विकास में योगदान देगा।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement