Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल
जावेद के बेटे जयान (छह वर्ष) और फवाज (आठ वर्ष) सुबह स्कूल जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर पहुंचते ही आवारा कुत्तों ने उन पर झपट्टा मारा। जयान को कुत्तों ने काटकर बुरी तर
देवबंद नगर के मोहल्ला पठानपुरा नौगजा पीर कॉलोनी में आवारा कुत्तों का डर बढ़ गया है। स्कूल जा रहे दो सगे भाइयों पर कुत्तों ने हमला कर दिया।
छोटा भाई जयान गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार और मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका से कुत्तों से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
जावेद के बेटे जयान (छह वर्ष) और फवाज (आठ वर्ष) सुबह स्कूल जा रहे थे।
घर से थोड़ी दूर पहुंचते ही आवारा कुत्तों ने उन पर झपट्टा मारा। जयान को कुत्तों ने काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चों के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोगों ने दौड़कर कुत्तों को भगाया। पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
मोहल्ले वासियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में कुत्तों ने मोहल्ले के छह बच्चों को काटा है। अब बच्चे ही नहीं बड़े लोग भी घर से निकलने में डरते हैं। लोग खुद दिन-रात मोहल्ले की रखवाली कर रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़वाने और समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
Also Click : Sitapur : नैमिषारण्य में 84 कोसीय परिक्रमा शुरू, रामादल के जयघोष के साथ लाखों श्रद्धालु नंगे पैर चलेंगे
What's Your Reaction?











