Devband News: देवबंद में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की धूम, 12 दिवसीय प्रभातफेरियों का भव्य शुभारंभ; गुरबाणी से गूंजा नगर
साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली 12 दिवसीय प्रभातफेरियों का मंगलवार को शुभारंभ
देवबंद। साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली 12 दिवसीय प्रभातफेरियों का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। पहली प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, इंडस्ट्रियल स्टेट, महाराणा प्रताप चौक होते हुए टीचर कॉलोनी स्थित ईश्वर उपाध्याय व नीलम रानी एडवोकेट के निवास पर पहुंची। जहां परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया।
भाई धर्म सिंह, चंद्रदीप सिंह, बिट्टू कपूर, प्रिंस बेदी, भोली मनचंदा, पपनीत कौर ने गुरबाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से दंपति को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान बाबा रणजीत सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, सचिन छाबड़ा, हर्ष भारती, सतीश गिरधर, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, मोहित मल्होत्रा, प्रिंस कपूर, मानव नंदजोग, अजय निझारा, देवेंद्र पाल सिंह बिट्टू, कर्मजीत सिंह एडवोकेट, परमजीत सिंह, रविंद्र सिंह, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

