Deoband News: देवबंद में गोकशी की बड़ी साजिश नाकाम! चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और गोकशी के औजार बरामद
पुलिस ने गोकशी की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, छुरी और संरक्षित पशु
देवबंद। पुलिस ने गोकशी की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, छुरी और संरक्षित पशु बरामद हुआ है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक बंटी सिंह ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान मिरगपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर चारों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सांपला खत्री निवासी सरफराज, जीशान उर्फ बरीकी, इमरान और महताब के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो छुरी, दो रस्सी और लकड़ी का गुटका बरामद हुआ है। मौके से एक संरक्षित पशु भी बरामद किया गया है।
बंटी सिंह ने बताया कि चारों आरोपी गोकशी की फिराक में थे। उनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सरफराज के खिलाफ पहले से गैंगस्टर समेत दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जीशान और इमरान पर भी गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामले पंजीकृत हैं।
What's Your Reaction?

