सहारनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

थाना मण्डी की कमान सम्हालते ही पुराने पंजीकृत मामलों की फाईलें खंगाल वांछित/वारंटियों की त्वरित गिरफ्तारियां कर

Jul 28, 2026 - 22:29
Jul 28, 2026 - 22:30
 0  5
सहारनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद
सहारनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद
  • इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी का शातिर चोरों पर ताबड़तोड़ एक्शन,चुटकी बजाते ही,किया चोरी की घटना का भंडाफोड़
  • थाना मण्डी, कोतवाली नगर एवम थाना सदर बाजार प्रभारियो की बडी कार्रवाई
  • पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कडे एक्शन के चलते
  • SSP अभिनंदन सिंह,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT मयंक पाठक के दिशा निर्देश पर
  • थाना मण्डी प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे में,किया चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण,3 शातिर चोर गिरफ्तार
  • बड़े अपराधिक इतिहास वाले शातिर चोरो के कब्जे से 3 एसी आउटडोर,एसी के काॅपर बायर,स्टेब्लाइजर, इन्वर्टर,पाइप एवम अन्य पार्ट्स अलग-अलग टुकड़ों में किए बरामद व चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी,किया सीज
  • जिसका जोरदार खुलासा आज एसपी सिटी व्योम बिंदल द्वारा पत्रकारों के साथ एक वार्ता के दौरान भी किया गया
  • कोतवाली नगर प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह भी लगातार एक्शन मोड में,1 और चाकू धारी बदमाश नाजायज चाकू के साथ,किया गिरफतार
  • थाना सदर बाजार प्रभारी चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम ने भी फर्जी बैनामा कराकर धौखाधडी से जमीन बैचने वाले फरार एक महिला सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफतार,दोनों का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला

सहारनपुर: थाना मण्डी की कमान सम्हालते ही पुराने पंजीकृत मामलों की फाईलें खंगाल वांछित/वारंटियों की त्वरित गिरफ्तारियां कर एवम चोरी,लूट व नशा तस्करी जैसे बड़े मामलों के चुटकी बजाते ही धड़ाधड़ खुलासे कर अपराधियों को जेल की सलाखे दिखाने वाले इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने एक बार फिर मात्र 24 घंटों के दौरान एक और चोरी की घटना का ज़ोरदार खुलासा करते हुए 3 शातिर चोरों को घेराबंदी के दौरान कलसिया रोड स्थित जेवी जैन कालेज के पास से,किया गिरफतार।जिनके कब्जे से चोरी का बेइंतहा एसी का सामान एवम चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा भी बरामद की गई,जिसे पुलिस ने सीज कर दिया।आपको बता दें,कि थाना मण्डी में चोरी की 3 घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आए इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने बिना कुछ देरी किए 3 पुलिस टीमों का गठन कर इन शातिर चोरों की तलाश में लगा दी।इधर उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार,पंकज मिश्रा एवम उपेन्द्र सिंह ने भी अपनी अपनी पुलिस टीमो के साथ इन शातिर चोरों की तलाश में रात दिन एक करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान जेवी जैन इंटर कालेज के बराबर से खाताखेडी की और जाने वाले रास्ते से इन तीनों शातिर चोरो को उस समय पकड़ा,जब यह तीनों शातिर चोर,चोरी का सामान ई-रिक्शा में रखकर बैचने जा रहे थे,जिन्हें पुलिस टीम ने बड़े ही जबरदस्त तरीके से घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।पकड़े गए तीनों शातिर चोरों तोसिफ पुत्र तौफिक निवासी नूर बस्ती गैस गोदाम मन्नत वाली गली कोतवाली नगर,आबिद पुत्र अखलाक निवासी बंजारो वाला मौहल्ला एवम सलमान पुत्र आस मौहम्मद निवासी मौहल्ला कुंआ पट्टी थाना ईंचोली जनपद मेरठ के कब्जे से 3 एसी के आउटडोर,एसी कापर तार,स्टेबलाइजर, इन्वर्टर,एसी कापर पाइप,एवम आउटडोर के पार्ट्स अलग अलग टुकड़ों में बरामद किए एवम चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद की गई,जिसे पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया।पकड़े गए यह तीनों शातिर चोर पहले भी चोरी सहित 19 बड़े अपराधिक मामलों में जा चुके हैं जेल।जिसका खुलासा आज एसपी सिटी व्योम बिंदल द्वारा पत्रकारों के साथ एक वार्ता के दौरान भी किया गया।इस खुलासे का समस्त श्रेय इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी को ही जाता है, जिन्होंने रिपोर्ट दर्ज होते ही बिना कुछ देरी किए पुलिस टीमो का गठन कर इन शातिर चोरों की तलाश में लगा दी,जिन्हें कुछ ही घंटों बाद चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।इसके अलावा  कोतवाली नगर प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह भी आजकल लगातार एक्शन मोड में चलकर,जहां वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चोरों की धड़ाधड़ गिरफ्तारियां कर उन्हें जेल भेजने का काम कर रहे है,तो वहीं लोगो को चाकू दिखाकर अपना रोब ग़ालिब करने वालों पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में लगे हैं।पिछले 24 घंटों के दौरान उनके दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक राकेश ने अपनी सहयोगी पुलिस टीम के साथ एक और बड़ी कामयाबी को अंजाम देते हुए चैकिंग करते हुए प्रभात सिनेमा पार्किंग के पास से एक चाकू धारी बदमाश सावेज पुत्र फैजान निवासी इन्द्रा चौक को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।बता दें,कि यह चाकू धारी बदमाश भी भोले भाले लोगों को चाकू दिखाकर उनमें दहशत फैलाने का काम कर रहा था,जिसे  इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह की पुलिस टीम ने नाजायज चाकू के साथ पकड लिया।इसके अलावा  थाना सदर बाजार प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने भी एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फर्जी बैनामा कराकर धोखाधड़ी से जमीन बैचने के मुकदमे में अप्रेल 2026 से फरार एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफतार किया।आपको बता दें,कि अभी 3 माह पहले अभियुक्ता शाइस्ता पुत्री यासीन पत्नी शहनवाज निवासी लखनौती खुर्द थाना देहात कोतवाली एवम शहजाद पुत्र शमशाद निवासी कस्बा एवम थाना बेहट द्वारा धोखाधड़ी करते हुए जमीन का फर्जी बैनामा कराकर फरार हो गये थे,जिन्हें इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन कुमार एवम महिला उपनिरीक्षक चंचल कुमारी ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ लखनौती खुर्द एवम कस्बा बेहट मे दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया।इस धौखाधडी के मामले में वादियां परवीन पुत्री इब्राहिम ने 9 अप्रैल 2026 को थाना सदर बाजार में एक मुकदमा पंजीकृत कराते हुए 7 अभियुक्तो/अभियुक्ता को नामजद किया था।

Also Read- लखनऊ मर्डर मिस्ट्री: नोवोटेल होटल में मृत मिले वैज्ञानिक राहुल सिंह, 85 लाख की डील और वॉट्सएप चैट खोलेंगे मौत का राज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।