Deoband: तमंचा दिखाने के विवाद में हुई शिवा की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; तीन फरार

करीब 15 दिन पहले तमंचा दिखाने को लेकर हुए विवाद और उसके बाद हुई मारपीट की रंजिश में शिवा (18) की हत्या कर दी गई

Jul 28, 2026 - 22:20
47 Views
Deoband: तमंचा दिखाने के विवाद में हुई शिवा की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; तीन फरार

देवबंद। करीब 15 दिन पहले तमंचा दिखाने को लेकर हुए विवाद और उसके बाद हुई मारपीट की रंजिश में शिवा (18) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए गांधी कॉलोनी निवासी तेजस ने पूछताछ में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने और शव को टीचर कॉलोनी के पीछे गन्ने के खेत में छिपाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी तेजस को जडौटा जट्ट मार्ग से गिरफ्तार किया है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले शिवा और सूर्यांश के बीच तमंचा दिखाने को लेकर विवाद हुआ था। शिवा का आरोप था कि सूर्यांश ने उसे तमंचा दिखाया था, जबकि सूर्यांश इससे इनकार कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें शिवा और उसके साथियों ने तेजस, आदित्य, सूर्यांश और आकाश के साथ मारपीट की थी। उसी रंजिश में चारों ने शिवा की हत्या की योजना बनाई। बताया कि योजना के तहत 26 जुलाई की रात शिवा को बातचीत के बहाने घर से बुलाकर टीचर कॉलोनी के पीछे गन्ने के खेत में ले जाया गया, जहां चारों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया। वारदात के बाद शव को खेत में छिपाकर फरार हो गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Also Click : आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग, 18 जुलाई को हर विकास खंड में स्थापित होगा समृद्धि वन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow