Hardoi: जल निगम के केंद्रीय भंडारन में दस्तावेज नष्ट करने का आरोप, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज। 

थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के जेल रोड स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम के केंद्रीय भंडारन में महत्वपूर्ण सामग्री एवं अभिलेखों

Jun 4, 2026 - 16:06
18 Views
Hardoi: जल निगम के केंद्रीय भंडारन में दस्तावेज नष्ट करने का आरोप, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज। 
जल निगम के केंद्रीय भंडारन में दस्तावेज नष्ट करने का आरोप, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज। 

हरदोई। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के जेल रोड स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम के केंद्रीय भंडारन में महत्वपूर्ण सामग्री एवं अभिलेखों को नष्ट किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ जनपद के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान घटनास्थल से कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल वीरेश कुमार की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर में छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी अभिलेखों एवं महत्वपूर्ण सामग्री को नुकसान पहुंचाने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है तथा संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi : हरदोई में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समीक्षा बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow