Mussoorie: राहुल गांधी का मसूरी दौरा मौसम की भेंट चढ़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी, स्वागत की पूरी तैयारी धरी रह गई, बोले नेता- जल्द फिर आएंगे राहुल। 

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित मसूरी दौरा गुरुवार को खराब मौसम के कारण रद्द हो

Jun 4, 2026 - 16:22
22 Views
Mussoorie: राहुल गांधी का मसूरी दौरा मौसम की भेंट चढ़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी, स्वागत की पूरी तैयारी धरी रह गई, बोले नेता- जल्द फिर आएंगे राहुल। 
राहुल गांधी का मसूरी दौरा मौसम की भेंट चढ़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी, स्वागत की पूरी तैयारी धरी रह गई, बोले नेता- जल्द फिर आएंगे राहुल। 

रिपोर्टर सुनील सोनकर

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित मसूरी दौरा गुरुवार को खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। उनके स्वागत के लिए सुबह से तैयार बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में इससे मायूसी छा गई।

राहुल गांधी के आगमन को लेकर मसूरी समेत कई क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर और स्वागत की विशेष तैयारियां की गई थीं। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उत्साहित थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम अंतिम समय में निरस्त करना पड़ा।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशांत मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित था। वह पंतनगर पहुंचे भी, लेकिन खराब मौसम के चलते पायलट ने हेलीकॉप्टर उड़ाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद प्रदेश के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

उन्होंने कहा कि दौरा रद्द होने से कार्यकर्ताओं में निराशा जरूर है, लेकिन राहुल गांधी के प्रति लोगों का उत्साह बरकरार है। उन्होंने भरोसा जताया कि राहुल गांधी जल्द ही उत्तराखंड का दौरा करेंगे। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला, उससे प्रदेश में कांग्रेस की सक्रियता और चुनावी तैयारियों की झलक साफ दिखाई दी।

Also Read- Mau: जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow