Mussoorie: राहुल गांधी की टिप्पणी पर मसूरी में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में मसूरी

By INA News Desk
May 21, 2026 - 19:41
30 Views
Mussoorie: राहुल गांधी की टिप्पणी पर मसूरी में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला।
राहुल गांधी की टिप्पणी पर मसूरी में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला।

रिपोर्टर सुनील सोनकर  
मसूरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल और पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी देश की जनता का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है और केवल बयानबाजी के सहारे राजनीति करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

Also Read- Bajpur : जनजाति युवतियों के लिए लेदर बैग मेकिंग प्रशिक्षण शुरू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow