Bajpur : जनजाति युवतियों के लिए लेदर बैग मेकिंग प्रशिक्षण शुरू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

महिला कल्याण विकास एवं शिल्पकार प्रसार समिति की संचालक उर्मिला पांडे ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह से जनजाति वर्ग की युवतियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। तीन महीने तक चलने वाले इस रोजगारपरक

May 20, 2026 - 22:04
 0  5
Bajpur : जनजाति युवतियों के लिए लेदर बैग मेकिंग प्रशिक्षण शुरू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन
Bajpur : जनजाति युवतियों के लिए लेदर बैग मेकिंग प्रशिक्षण शुरू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के बेरिया दौलत स्थित बुकसा सामुदायिक विकास भवन में बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम देहरादून की ओर से जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना के तहत लेदर बैग और अन्य सामान बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख किशोरी देवी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवतियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यह प्रशिक्षण एक बेहतरीन जरिया है और सभी को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहिए।

महिला कल्याण विकास एवं शिल्पकार प्रसार समिति की संचालक उर्मिला पांडे ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह से जनजाति वर्ग की युवतियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। तीन महीने तक चलने वाले इस रोजगारपरक कोर्स में क्षेत्र की 20 युवतियों ने हिस्सा लिया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान समाजसेवी जीत सिंह, उषा वर्मा, डॉक्टर सतपाल सिंह, अर्पित पांडे, गौरा देवी, राखी, ज्योति, प्रीति और मुस्कान सहित कई लोग उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगा।

Also Click : Special : डिजिटल मृगतृष्णा और प्रेम का बदलता स्वरूप- आँखों से जिस्म तक का सफ़र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow