Pilibhit : गोमती उद्गम तीर्थ स्थल मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू, विधायक बाबूराम पासवान ने किया शुभारंभ

वित्तीय वर्ष के बजट के तहत शासन ने इस पवित्र तीर्थ स्थल तक पहुंचने वाले लगभग 1.831 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 11 करोड़ 61 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की है। दरअसल, यह रास्ता पिछले काफी समय

May 20, 2026 - 22:02
 0  7
Pilibhit : गोमती उद्गम तीर्थ स्थल मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू, विधायक बाबूराम पासवान ने किया शुभारंभ
Pilibhit : गोमती उद्गम तीर्थ स्थल मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू, विधायक बाबूराम पासवान ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए, पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के पूरनपुर में माधोटांडा स्थित प्रसिद्ध गोमती उद्गम तीर्थ स्थल तक जाने वाले जर्जर रास्ते के दिन अब बहुरने वाले हैं। पूरनपुर-माधोटांडा-खटीमा मुख्य मार्ग से मंदिर तक जाने वाले इस लिंक रोड के चौड़ीकरण और सीसी रोड निर्माण का काम शुरू हो गया है। पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने गोमती गेट पर विधि-विधान से हवन-पूजन करने के बाद नारियल फोड़कर और जेसीबी मशीन चलाकर इस विकास कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। धर्माथ योजना के तहत होने वाले इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

वित्तीय वर्ष के बजट के तहत शासन ने इस पवित्र तीर्थ स्थल तक पहुंचने वाले लगभग 1.831 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 11 करोड़ 61 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की है। दरअसल, यह रास्ता पिछले काफी समय से बेहद खराब स्थिति में था, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय गोमती भक्तों और आम जनता ने विधायक से इस मार्ग को ठीक कराने की गुहार लगाई थी। जनता की मांग पर विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस मार्ग के कायाकल्प का अनुरोध किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से इस बड़े बजट को मंजूरी दी गई।

इस उद्घाटन समारोह के दौरान गोमती ट्रस्ट के सचिव और कलीनगर के तहसीलदार वीरेंद्र कुमार के साथ ट्रस्टी निर्भय सिंह, योगेश्वर सिंह, डालचंद कुशवाहा, श्रीराम कश्यप, रामौतार सिंह, चक्रवर्धन सिंह और गुलजरी लाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से गोमती उद्गम तीर्थ स्थल आज एक बड़े पर्यटन और आस्था के केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। इस मार्ग के चौड़ा और मजबूत होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सफर आसान और आरामदायक हो जाएगा।

Also Click : Special : डिजिटल मृगतृष्णा और प्रेम का बदलता स्वरूप- आँखों से जिस्म तक का सफ़र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow