काशीपुर में थाना परिसर के अंदर आपस में भिड़े दो युवक, पुलिस ने शांति भंग में किया चालान

काशीपुर कोतवाली आईटीआई परिसर में जांच अधिकारी के सामने भिड़े दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। शांति भंग करने पर पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की।

Aug 8, 2026 - 21:59
 0  6
काशीपुर में थाना परिसर के अंदर आपस में भिड़े दो युवक, पुलिस ने शांति भंग में किया चालान

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

थाना परिसर में हंगामा करने वाले दो युवकों पर पुलिस का एक्शन, शांति भंग की धारा में भेजा चालान

काशीपुर स्थित कोतवाली आईटीआई परिसर में एक जांच के सिलसिले में पहुंचे दो युवक आपस में भिड़ गए। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बावजूद दोनों मारपीट और गाली-गलौज करने पर आमादा रहे, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों का चालान कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार श्यामपुरम कॉलोनी निवासी सूरज और मूल रूप से मेरठ के मुल्तान नगर निवासी सिंतू ढाका (हाल निवासी श्यामपुरम कॉलोनी) किसी मामले की जांच के लिए थाना परिसर पहुंचे थे। जांच अधिकारी के सामने बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे के साथ अभद्रता करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे और ज्यादा उग्र हो गए। थाना परिसर में शांति व्यवस्था बिगड़ते देख उपनिरीक्षक शंकर बिष्ट और कांस्टेबल विजय डसीला ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर के समक्ष पेश किया।

Also Click : Lucknow: आजीविका मिशन से प्रशिक्षण लेकर श्वेता बनीं पशु सखी, 300 से अधिक बकरियों को पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow