Kashipur : गाड़ी खड़ी करने के विवाद में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर आईटीआई कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल विक्रम राठौर ने मामले की जांच खुद संभालते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम ब

Jun 2, 2026 - 21:36
 0  8
Kashipur : गाड़ी खड़ी करने के विवाद में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
Kashipur : गाड़ी खड़ी करने के विवाद में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार.

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

काशीपुर में घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आईटीआई कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए आईटीआई कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि महुआखेड़ा गंज निवासी अनीश (पीड़ित) ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके घर में पोती की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान रात के समय अली अकबर और अहमद रजा ने उनके मुख्य दरवाजे के सामने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर दी। पीड़ित ने जब शादी का सामान रखने की बात कहकर गाड़ी को दूसरी जगह हटाने का अनुरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस होकर पीड़ित और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में परिवार के सदस्य अफजल के सिर पर रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमले में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर आईटीआई कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल विक्रम राठौर ने मामले की जांच खुद संभालते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो नामजद आरोपियों अली अकबर और नाजिम (दोनों निवासी महुआखेड़ा गंज) को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, एसएसआई अरविंद बहुगुणा, सब-इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, सुनील कुमार, पुष्कर भट्ट, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती, सुरेंद्र काम्बोज, जगदीश दुग्ताल और नरेश चौहान शामिल रहे।

Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow