Sitapur : समस्याओं का समाधान न होने पर दिव्यांग संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
बैठक में बिंदु मौर्या ने कहा कि प्रशासन सरकारी योजनाओं को लागू करने की कोशिश तो कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने एक पिछली घटना का जिक्र करते हुए बताया कि आवास दिलाने के नाम पर दस से बीस हजार रुप
सीतापुर के खैराबाद में विशुन नगर चौराहा स्थित आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के कार्यालय पर एक मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रबंधक और सचिव बिंदु मौर्या तथा कोषाध्यक्ष विजय पाल ने मिलकर की। इस बैठक में जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से पहुंचे दिव्यांगों और बेसहारा महिलाओं ने अपनी परेशानियां और सुझाव साझा किए।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों जिलाधिकारी को अपनी सात सूत्रीय मांगों का एक पत्र दिया गया था, लेकिन उस पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे दिव्यांगों और बेसहारा महिलाओं में काफी नाराजगी है। पदाधिकारियों ने साफ कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो संगठन बड़ा धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।
बैठक में बिंदु मौर्या ने कहा कि प्रशासन सरकारी योजनाओं को लागू करने की कोशिश तो कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने एक पिछली घटना का जिक्र करते हुए बताया कि आवास दिलाने के नाम पर दस से बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत जब दिव्यांगजन खैराबाद बीडीओ के पास लेकर पहुंचे, तो अधिकारियों का रवैया मददगार नहीं था। इससे नाराज होकर दिव्यांगजनों को जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च करना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ गांवों के प्रधानों ने आवास दिलाने के बाद लाभार्थियों से अवैध वसूली की है। कई जगहों पर लक्ष्य होने के बावजूद जरूरतमंदों को आवास नहीं मिल रहे हैं और पैसे मांगने की शिकायतें आ रही हैं। संगठन ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
बैठक में यह भी शिकायत की गई कि इस बारे में जब संबंधित अधिकारियों और सचिवों को फोन किया जाता है, तो वे फोन नहीं उठाते। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय पाल ने कहा कि संगठन दिव्यांग, बेसहारा और गरीबों के हक की लड़ाई लगातार लड़ता आ रहा है और आगे भी इसे जारी रखेगा। इस बैठक में गुड्डू, हरिलाल, कौशल किशोर, लक्ष्मी, प्रीति, प्रकाश, कालिंदी, फूलमती और श्यामा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश
What's Your Reaction?




