Sitapur : वाहन पास के नाम पर पुलिसकर्मियों ने शुरू की अवैध वसूली का आरोप, वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित

इसी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो दिन पहले तमिलनाडु से आए एक श्रद्धालु का सूटकेस मां ललिता देवी मंदिर परिसर से गायब हो गया था। इससे मंदिर के अंदर हड़कंप मच गया। इसके बाद वहां तैनात पुलिस चौकी प्रभारी राजेश शुक्ला और मंदिर के सी

May 17, 2026 - 21:36
 0  1
Sitapur : वाहन पास के नाम पर पुलिसकर्मियों ने शुरू की अवैध वसूली का आरोप, वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित
Sitapur : वाहन पास के नाम पर पुलिसकर्मियों ने शुरू की अवैध वसूली का आरोप, वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित

रिपोर्ट- सुरेंद्र मोठी INA NEWS NEEMSAR

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिसकर्मियों द्वारा गाड़ियों को पास कराने के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट पर काफी प्रसारित हो रहा है। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य में हर दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मां ललिता देवी और चक्र तीर्थ के दर्शन करने आते हैं। हर महीने की अमावस्या को यहाँ बड़ा मेला लगता है, जिसमें हजारों लोग आते हैं। वर्तमान में चार धाम यात्रा की शुरुआत होने के कारण तमिलनाडु और अन्य राज्यों से सैकड़ों बड़े वाहनों में सवार होकर श्रद्धालु नैमिषारण्य तीर्थ के दर्शन के लिए आ-जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए नैमिषारण्य थाने की पुलिस हर चौराहे और भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर तैनात रहती है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुरक्षा का अहसास न हो।

इसी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो दिन पहले तमिलनाडु से आए एक श्रद्धालु का सूटकेस मां ललिता देवी मंदिर परिसर से गायब हो गया था। इससे मंदिर के अंदर हड़कंप मच गया। इसके बाद वहां तैनात पुलिस चौकी प्रभारी राजेश शुक्ला और मंदिर के सीसीटीवी ऑपरेटर राहुल चौहान ने समझदारी दिखाते हुए करीब एक घंटे के भीतर ही सूटकेस ढूंढ निकाला और उसे तमिल श्रद्धालु को सौंप दिया। दरअसल, एक अन्य श्रद्धालु का सूटकेस भी वैसा ही था, जिसके कारण वह गलती से उसे अपने साथ ले गया था। उसने अपनी इस गलती के लिए माफी भी मांगी। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की श्रद्धालुओं ने जमकर तारीफ की थी।

लेकिन इस अच्छी छवि के बीच एक पुलिसकर्मी की गलत हरकत ने पूरी पुलिस व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-सीतापुर लिंक बाईपास पर स्थित कृष्णा स्पर्श होटल के पास ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी को पैसे वसूलते हुए देखा गया। सुबह के समय जब लखनऊ की तरफ से एक ट्रैवलर गाड़ी आई, तो वहां तैनात पुलिसकर्मी ने उसे रोका। उसने ड्राइवर से बातचीत की और 200 रुपये लेकर उसे नैमिषारण्य के अंदर जाने की अनुमति दे दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक-दो हफ्तों से लखनऊ-सीतापुर लिंक बाईपास मोड़ पर यह खेल चल रहा है। यहां रोजाना आने वाले वाहनों से 100और 200 रुपये लेकर उन्हें नैमिषारण्य के अंदर जाने दिया जाता है, जबकि थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा की तरफ से तीर्थ क्षेत्र के मुख्य रास्तों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।

You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow