Bajpur: बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लुटेरो को पुलिस ने दबोचा

राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित महेशपुरा के लेखराज पासी 3 जून को मोबाइल पर बात कर रहे थे दो बाइक सवार बदमाशों

Jun 5, 2026 - 19:56
35 Views
Bajpur: बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लुटेरो को पुलिस ने दबोचा
बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लुटेरो को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित महेशपुरा के लेखराज पासी 3 जून को मोबाइल पर बात कर रहे थे दो बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर सीओ के पर्यवेक्षण में 05.जून को कोतवाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान कोतवाली बाजपुर क्षेत्रांतर्गत बरहेनी रोड बरार धर्मकाटा के समीप पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को मय मोटरसाइकिल के पकड़ा जिनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल ओप्पो बरामद हुआ। दोनों ने हिमांशु आर्या 22 वर्ष पुत्र शंकर राम निवासी बाके नगर मझराप्रभु बाजपुर,शुभम सागर 21 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी टूटी फैक्ट्री नमूना बाजपुर ने मोबाइल छीनना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों अपराधियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम: एसएसआई विक्रम धामी उप नि0 देवेंद्र मेहता,उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह परिहार,कांस्टेबल नरेंद्र सिंह आदि थे।

Also Read- हांसी में सरेआम गुंडागर्दी- बातचीत के बहाने शोरूम से बाहर बुलाकर मैनेजर सूरज जैन की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow