Ballia Dadri Mela 2026: ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 का भूमि पूजन संपन्न, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया पूजन
बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 का आज भूमि पूजन संपन्न हो गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 का आज भूमि पूजन संपन्न हो गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पूजन किया। बलिया के नंदीग्राम स्थित पशु मेला स्थल पर ददरी मेला-2026 का भूमि पूजन आज संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया।
इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद भरत सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, चेयरमैन संतकुमार उर्फ मिठाई लाल और सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मेले में हजारों घोड़े और पशु व्यापारी पहले ही पहुंच चुके हैं। कार्तिक पूर्णिमा के बाद इस मेले की रौनक और बढ़ेगी।
What's Your Reaction?

