Ballia News: गंगा बहुद्देशीय सभागार में कृषि विभाग के मिलेट्स स्टॉल का परिवहन मंत्री व अधिकारियों ने किया अवलोकन
गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं शिविर कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स (श्रीअन्न) का
Syed Asif Hussain zaidi
बलिया। गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं शिविर कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स (श्रीअन्न) का आकर्षक स्टॉल लगाया गया। स्टॉल का अवलोकन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिला न्यायाधीश अनिल कुमार झा, जिलाधिकारी बलिया ज्ञानेंद्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने किया। इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह, प्रधान सहायक उमेश कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि रामजीत यादव एवं वरिष्ठ सहायक संदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।

- मिलेट्स स्टॉल पर मोटे अनाज से तैयार विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया।
इसमें बाजरे के लड्डू, ज्वार की नमकीन बिस्कुट, सांवा की खीर, सांवा का पोहा सहित अन्य व्यंजन शामिल रहे। अतिथियों को इन व्यंजनों की विशेषताओं एवं उपयोगिता से भी अवगत कराया गया। जिला न्यायाधीश श्री अनिल कुमार झा एवं जिलाधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने स्टॉल पर प्रदर्शित सभी व्यंजनों का स्वाद चखा तथा उनकी सराहना की। उन्होंने मोटे अनाज से तैयार व्यंजनों की गुणवत्ता, स्वाद एवं पौष्टिकता की प्रशंसा की। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए इस स्टॉल के माध्यम से आमजन को श्रीअन्न (मिलेट्स) के महत्व, पौष्टिक गुणों तथा दैनिक खानपान में इनके उपयोग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मिलेट्स आधारित पारंपरिक एवं आधुनिक व्यंजनों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।
What's Your Reaction?

