Ballia Encounter News: दुबहड़ पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा बरामद
जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हत्या के प्रयास के मामले में
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया। जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पूछताछ में फायरिंग की बात कबूली
पुलिस के अनुसार, दुबहड़ पुलिस ने गाजीपुर जिले के सिहोरी निवासी वांछित अभियुक्त सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने 28 अक्टूबर को चन्दवक गांव में फायरिंग करने की बात कबूल की।
असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त की निशानदेही पर असलहा बरामद करने के लिए टीम उसे लेकर धरनीपुर मोड़ पहुंची। इसी दौरान सुबह करीब 4:55 बजे अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
आधा दर्जन मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार, घायल अभियुक्त के खिलाफ करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
What's Your Reaction?

