Ballia News: बलिया में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट से 25 पेटी अवैध पटाखा बरामद, तीन हिरासत में

शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीओ सिटी के नेतृत्व में शहर कोतवाल प्रवीण सिंह

By INA News Desk
Oct 14, 2026 - 11:31
20 Views
Ballia News: बलिया में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट से 25 पेटी अवैध पटाखा बरामद, तीन हिरासत में

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

  • बलिया में दीपावली से पहले कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। मवेशी अस्पताल स्थित एक ट्रांसपोर्ट से 25 पेटी अवैध पटाखे बरामद किया

बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीओ सिटी के नेतृत्व में शहर कोतवाल प्रवीण सिंह के साथ ओकडेन गंज, सतनी सराय और चंद्रशेखर नगर चौकी इंचार्ज ने दल बल के साथ मवेशी अस्पताल स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा।

छापेमारी में ट्रांसपोर्ट से 25 पेटी अवैध पटाखे बरामद किए गए। बरामद पेटियों पर सुखपुरा, हल्दी, बांसडीह और गायघाट लिखा हुआ है। पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि जिस ट्रांसपोर्ट से पटाखे बरामद किए गए हैं, उसके पास पटाखा स्टोर करने का कोई लाइसेंस नहीं था। सुरक्षा के दृष्टिगत यह कार्रवाई की गई है।

Also Read- Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम के मंदिर गेट पर 6 माह की बच्ची को पटककर भागा युवक, सिर में आई गंभीर चोट; CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow