Ballia News: दोकटी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन सिपाही निलंबित, पूछताछ के लिए लाए युवक का मामला

दोकटी थाने की लालगंज चौकी पर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई। तीन सिपाही निलंबित किए गए। थाना दोकटी के लालगंज चौकी पर

By INA News Desk
Nov 23, 2026 - 10:43
11 Views
Ballia News: दोकटी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन सिपाही निलंबित, पूछताछ के लिए लाए युवक का मामला
आलोक कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी बैरिया, बलिया
Advertisement
Advertisement

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया: दोकटी थाने की लालगंज चौकी पर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई। तीन सिपाही निलंबित किए गए। थाना दोकटी के लालगंज चौकी पर मोहित कुमार राम पुत्र जवाहिर राम निवासी लालगंज ने मारपीट के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके क्रम में चौकी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने सुशील कुमार राम को पूछताछ के लिए चौकी पर लाया था।

परंतु इस प्रार्थना पत्र के बारे में चौकी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने थाना प्रभारी और न ही चौकी प्रभारी को कोई सूचना दी थी। इस लापरवाही पर चौकी लालगंज पर तैनात कांस्टेबल बृजेश कुमार, कांस्टेबल नर्सिंग पटेल तथा कांस्टेबल प्रशांत जायसवाल को निलंबित किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Also Read- चंदौली में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम में फंसे चालक को बचाने पहुंचे ग्रामीणों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement