Ballia News: कार्तिक पूर्णिमा पर 10 लाख श्रद्धालुओं की संभावना, DM-SP ने परखी तैयारियां, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया में उमड़ेगा आस्था का सैलाब। 10 लाख श्रद्धालुओं की संभावना, DM-SP ने घाटों का निरीक्षण कर
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया: कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया में उमड़ेगा आस्था का सैलाब। 10 लाख श्रद्धालुओं की संभावना, DM-SP ने घाटों का निरीक्षण कर तैयारियां परखीं।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर रविवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने स्नान घाटों सहित मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक सोमवार को दो से तीन बजे के बीच स्नान शुरू होने की संभावना है। इस बार 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ददरी मेला शुरू होने से संख्या और बढ़ेगी।
सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात हैं। एनडीआरएफ की टीम, एक प्लाटून पीएसी और गोताखोरों की टीम मुस्तैद रहेगी। नदी में बैरिकेडिंग कराई गई है। हर 50 से 100 मीटर पर गोताखोरों और तैराकों के साथ नावों की व्यवस्था है। पूरे क्षेत्र की निगरानी कंट्रोल रूम से होगी।
नगर पालिका ने चेंजिंग रूम, बाथरूम और साफ-सफाई की व्यवस्था की है। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष वालंटियर्स तैनात होंगे। सिविल डिफेंस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स और कॉलेज के छात्र भी सहयोग करेंगे।अधिकारियों ने रात में भी मेला क्षेत्र में रहने और कमियों को रातभर में दूर करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से दिशा-निर्देशों के पालन की अपील की है।
What's Your Reaction?

