Ballia News: नवीन मंडी तीखमपुर में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, DM और SP की मौजूदगी में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी
नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बलिया में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में तीखमपुर
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया: नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बलिया में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में तीखमपुर मंडी में हुआ अभ्यास।
जनपद बलिया में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नवीन मण्डी समिति तीखमपुर में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के नेतृत्व में 22 नवंबर को शाम 6 बजे से यह अभ्यास हुआ।

मॉक ड्रिल में बिल्डिंग में आग लगने, भूकम्प और दुश्मन के हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों का परिदृश्य बनाया गया। अग्निशमन दल ने आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने का अभ्यास किया। भूकम्प की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने और जिला अस्पताल में घायलों के उपचार व एंबुलेंस की तत्परता परखी गई।
हवाई हमले की आशंका पर सायरन बजाकर ब्लैक आउट किया गया। नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर रहने, लाइट बंद रखने और दिशा-निर्देशों के पालन का अभ्यास कराया गया। पुलिस ने घेराबंदी और भीड़ नियंत्रण का अभ्यास किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन योजना की समीक्षा, विभागों में समन्वय और जन जागरूकता बढ़ाना है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभ्यास से पुलिस और अन्य विभागों की तत्परता परखी गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव सहित प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

