Hardoi News: रूपापुर चीनी मिल में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, गन्ना वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर; DCO निधि गुप्ता ने किया जागरूक
जिला गन्ना अधिकारी (DCO), हरदोई निधि गुप्ता मैडम ने डीसीएम श्रीराम शुगर मिल, रूपापुर के गन्ना यार्ड का भ्रमण किया
रूपापुर/हरदोई। जिला गन्ना अधिकारी (DCO), हरदोई निधि गुप्ता मैडम ने डीसीएम श्रीराम शुगर मिल, रूपापुर के गन्ना यार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गन्ना यार्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गन्ना आपूर्ति एवं तौल संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मिल परिसर में सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत गन्ना ढुलाई में लगे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे कोहरे एवं कम दृश्यता की स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

निधि गुप्ता मैडम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा रात्रि एवं कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और थोड़ी सी सतर्कता बहुमूल्य जीवन बचा सकती है। इस अभियान का उद्देश्य गन्ना परिवहन में लगे वाहन चालकों एवं किसानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित एवं सुचारु गन्ना परिवहन सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रहे।
Also Read- विशेष लेख: सनातन तीर्थाटन ने लगाए पंख, बदला परिदृश्य।
What's Your Reaction?

