Hardoi News: रूपापुर चीनी मिल में किसान गोष्ठी, उन्नत गन्ना खेती के लिए किसानों को किया जागरूक

रूपापुर चीनी मिल द्वारा किसानों को गन्ने की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने तथा गन्ने की उत्पादकता

By INA News Desk
Sep 28, 2026 - 11:50
4 Views
Hardoi News: रूपापुर चीनी मिल में किसान गोष्ठी, उन्नत गन्ना खेती के लिए किसानों को किया जागरूक

Hardoi: रूपापुर चीनी मिल द्वारा किसानों को गन्ने की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने तथा गन्ने की उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से एक वृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में  इकाई प्रमुख रूपापुर चीनी मिल, सह इकाई प्रमुख अली आरजू जैदी, गन्ना विभागाध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, SCDI रूपापुर, सचिव रूपापुर, सवाकर सिंह, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, अंजलि उपाध्याय सहित गन्ना विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा हाई यील्ड श्रेणी के शीर्ष 5 किसानों को उत्कृष्ट गन्ना उत्पादन एवं बेहतर कृषि प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए उन्हें अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए उन्नत गन्ना प्रजातियों के चयन, गुणवत्तापूर्ण बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर सिंचाई, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर AT-26 बजट का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। अधिकारियों द्वारा किसानों को आगामी गन्ना सीजन की तैयारियों, बेहतर फसल प्रबंधन तथा उपलब्ध कृषि योजनाओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ने की खेती में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी उत्पादकता और आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से समय पर गन्ने की बुवाई, उचित बीज चयन, मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप पोषक तत्वों के प्रयोग तथा फसल की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती, उन्नत बीज एवं प्रजाति चयन, जैविक एवं जैव-एजेंट आधारित फसल प्रबंधन, जल संरक्षण तथा समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसानों से अधिक से अधिक क्षेत्रफल में वैज्ञानिक पद्धति से गन्ने की खेती कर उच्च उत्पादकता एवं गुणवत्तापूर्ण गन्ना उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि गन्ना विभाग एवं चीनी मिल द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाएगा। किसान गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही तथा किसानों ने गन्ने की खेती से संबंधित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की।

Also Click : सीतापुर में सरायन नदी का बढ़ा जलस्तर: डीएम पहुंचे केशव ग्रीन सिटी, राहत कार्य तेज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow