Political News: सम्भल में जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, बोले—पिता ममलुकुर्रहमान को टिकट मिला तो पूरी ताकत से लड़ाऊंगा चुनाव

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सम्भल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के

By INA News Desk
Oct 19, 2026 - 16:02
47 Views
Political News: सम्भल में जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, बोले—पिता ममलुकुर्रहमान को टिकट मिला तो पूरी ताकत से लड़ाऊंगा चुनाव
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सम्भल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर चल रही खींचतान के बीच सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अपने पिता और पूर्व विधायक ममलुकुर्रहमान बर्क की दावेदारी पर खुलकर बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उनके पिता ने टिकट की मांग की है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें टिकट देते हैं, तो वह पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाएंगे।

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि उनके पिता लोगों की सेवा कर रहे हैं और उनके सुख-दुख में शामिल होकर मदद करते हैं। टिकट किसे मिलेगा और कौन किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला अखिलेश यादव को करना है। अभी तक उत्तर प्रदेश में किसी भी सीट पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

  • रामपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा पर क्या बोले बर्क?

ममलुकुर्रहमान बर्क को रामपुर से चुनाव लड़ाने के लिए अखिलेश यादव की ओर से कोई संकेत दिए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि अभी किसी सीट से प्रत्याशी तय नहीं हुआ है। उन्होंने इस चर्चा की पुष्टि नहीं की और कहा कि अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष ही लेंगे। वहीं, सम्भल से सपा विधायक इकबाल महमूद के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने जियाउर्रहमान बर्क से अपने पिता को चुनाव लड़ाने का ऐलान करने की बात कही थी, सांसद ने पलटकर जवाब दिया कि अगर अखिलेश यादव उनके पिता को टिकट देंगे, तो वह पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाएंगे।

  • टिकट की लड़ाई में अब अखिलेश यादव के फैसले का इंतजार

जियाउर्रहमान बर्क के बयान से साफ है कि पिता ममलुकुर्रहमान बर्क की दावेदारी को लेकर वह पीछे हटने के मूड में नहीं हैं, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व पर छोड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि सम्भल विधानसभा सीट पर सपा किस पर भरोसा जताती है और टिकट की इस सियासी जंग में किसके नाम पर मुहर लगती है।

Also Read- Mayawati Action on Akash Anand: ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद को बसपा से किया 'मुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement