Deoband News: अखिलेश यादव से मिले प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन बदर-ए-आलम, उत्तर प्रदेश के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा

देवबंद के प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन बदर-ए-आलम ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व

By INA News Desk
Oct 17, 2026 - 23:20
5 Views
Deoband News: अखिलेश यादव से मिले प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन बदर-ए-आलम, उत्तर प्रदेश के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा

देवबंद: देवबंद के प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन बदर-ए-आलम ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की। सपा कार्यालय पर हुई इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने शॉल ओढ़ाकर बदर-ए-आलम का गर्मजोशी से सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक प्रदेश के वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक हालात, मुस्लिम समाज के मुद्दों और देवबंद की स्थानीय समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बदर-ए-आलम ने अखिलेश यादव को देवबंद नगर की प्रमुख समस्याओं जैसे जलभराव, सड़कों की बदहाली, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक समाज की चिंताओं और उनकी उम्मीदों को भी उनके सामने रखा।
इस पर अखिलेश यादव ने गंभीरता से उनकी बातें सुनीं और आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उनकी समस्याओं को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देवबंद एक इल्मी शहर है और यहां के मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात पूरी तरह से गैर-राजनीतिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी थी। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। देवबंद के लोगों का मानना है कि इस तरह की मुलाकातों से स्थानीय मुद्दों को सीधे प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Also Read- पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में यूपी का दबदबा, मंत्री ने दिए तय समय पर घर देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement