Crime News Saharanpur: बेहट में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट से सनसनी, नकाबपोश बदमाशों ने कार पर पथराव कर दिया वारदात को अंजाम

बेहट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दिनदहाड़े हुई 10 लाख रुपये की लूट से इलाके में सनसनी फैल गई। नकाबपोश बदमाशों

By INA News Desk
Oct 17, 2026 - 23:24
6 Views
Crime News Saharanpur: बेहट में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट से सनसनी, नकाबपोश बदमाशों ने कार पर पथराव कर दिया वारदात को अंजाम

सहारनपुर। बेहट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दिनदहाड़े हुई 10 लाख रुपये की लूट से इलाके में सनसनी फैल गई। नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में कार पर पथराव कर उसे रोक लिया और हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 

बैंक से रुपये निकालकर जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी एक युवक शनिवार सुबह करीब 11 बजे कस्बा बेहट स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा से 10 लाख रुपये निकालकर अपनी कार से अपने गांव रायपुर स्थित जनसेवा केंद्र पर जा रहा था। जैसे ही उसकी कार गंडेवड़-रायपुर मार्ग पर अंग्रेजी शराब के ठेके के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उसकी कार पर अचानक पथराव कर दिया। पथराव से युवक ने घबराकर कार रोक दी, तभी बदमाशों ने उसे हथियार दिखाकर डरा-धमकाया और कार में रखा रुपयों से भरा बैग लूट लिया।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की पूछताछ

दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना बेहट के इंस्पेक्टर इंद्रेश चौहान, सीओ शशि प्रकाश शर्मा और एसपी देहात मयंक पाठक तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित युवक से विस्तार से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी (SOG) और सर्विलांस टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

रैकी की आशंका

पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने पहले से ही युवक की रैकी कर रखी थी। उन्हें पता था कि युवक बैंक से मोटी रकम निकालकर ले जा रहा है। पुलिस बैंक के अंदर और बाहर के सीसीटीवी के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद कर ली जाएगी।

Also Read- यूपी में खाद्य प्रसंस्करण को नई रफ्तार, 19 बड़े निवेश प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, सौर ऊर्जा और आधुनिक तकनीक पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement