सहारनपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता दूतों का सम्मान, सफाईकर्मियों को ओढ़ाई गईं शॉल

सहारनपुर के बेहट में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। भाजपा नेत्री प्रियंवदा राणा और जिलाध्यक्ष अजीत राणा रहे मौजूद।

By INA News Desk
Oct 12, 2026 - 23:31
8 Views
सहारनपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता दूतों का सम्मान, सफाईकर्मियों को ओढ़ाई गईं शॉल

सहारनपुर जिले के बेहट कस्बे में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेत्री प्रियंवदा सिंह राणा के संयोजन में आयोजित इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मियों का अभिनंदन करना था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए समाज के विकास में इन कर्मियों के योगदान को सराहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने अपने संबोधन में कहा कि देश को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में स्वच्छता की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी अपने सेवाभाव से देश को स्वच्छ और स्वस्थ रखने का निरंतर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम की संयोजिका प्रियंवदा सिंह राणा ने कहा कि सफाईकर्मी हमारे समाज, स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता की असली नींव हैं। उनके अथक प्रयासों के बिना घरों, अस्पतालों, कार्यालयों और शहरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना असंभव है।

उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने की अपील की। इस दौरान सफाईकर्मियों के साथ संवाद स्थापित किया गया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख साढ़ौली कदीम विश्वास चौधरी, ब्लॉक मुजफ्फराबाद के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर और भाजपा नेता अनिल सिंघल ने भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर राहुल कुमार वर्मा, पूर्व सभासद हेमंत उर्फ टीनू जैन, नामित सभासद सुधीर कर्णवाल, सभासद सत्यप्रकाश रोहिला, हिमांशु सैनी रसूलपुर, बेहट भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौहान, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, सोहन मुखिया, नीरज चौहान, भारती सेतिया, पपन्न जैन, सचिन दिग्वा, सन्नी और गुलशन भारती समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow