Hardoi News: हरदोई में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरदोई पर आज उत्तर प्रदेश भाजपा सहप्रभारी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महिला
- 2027 के चुनाव की जीत के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय आवश्यक : डॉ. मेधा कुलकर्णी
- भाजपा कार्यालय हरदोई में सांडी, गोपामऊ एवं हरदोई विधानसभा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरदोई पर आज उत्तर प्रदेश भाजपा सहप्रभारी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डॉ. मेधा कुलकर्णी के नेतृत्व में सांडी, गोपामऊ एवं हरदोई विधानसभा की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति, चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मेधा कुलकर्णी ने कहा कि चुनाव में सफलता का आधार मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं का आपसी समन्वय और बूथ स्तर पर सतत सक्रियता है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण तथा आपसी सौहार्द से ही संगठन को नई मजबूती मिलती है। उन्होंने तीनों विधानसभाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, आपसी संवाद एवं समन्वय बनाए रखने और पूरी ऊर्जा, समर्पण तथा एकजुटता के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विमल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं, प्रभावी संवाद और सामूहिक प्रयासों से सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाए रखने तथा पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह गौर, आकाश सिंह, सौरभ सिंह, जिलामंत्री सत्यम शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, जिला कोषाध्यक्ष सहित सांडी, गोपामऊ एवं हरदोई विधानसभा के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

